पार्क में 20 फीट ऊंचे मोनोरेल के ट्रैक पर चल रहा था बच्चा, फिर शख्स ने दिखाई बहादुरी और ऐसे बचा ली जान

मोनोरेल पार्क में घूमने आए लोगों के लिए ऊपर से पूरा पार्क दिखाने वाली एक ऊंची राइड है, जिसमें चलते समय एक ऑडियो टूर भी दिया जाता है। जमीन से कम से कम 20 फीट यानी करीब दो मंजिल ऊंचाई पर ट्रैक मौजूद है।
कभी-कभी बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी जान खतर में पड़ जाती है। इसकी वजह से उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर थोड़ी भी नजर हटती है, तो बच्चों आंखों के सामने से गायब होने में देरी नहीं लगाते हैं। एक ऐसी ही घटना अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मौजूद हर्शीपार्क में हुई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक छोटा बच्चा एक ऊंचे और पतले ट्रैक पर अकेले चलता हुआ दिख रहा है। नजर आ रहा ट्रैक एक एडवेंचर पार्क की राइड मोनोरेल का है। बच्चे को ऐसी खतरनाक जगह पर देखकर लोग डर गए, क्योंकि वह बिना किसी सुरक्षा के काफी ऊंचाई पर चल रहा था। हर्शीपार्क के कैपिटल ब्लूक्रॉस मोनोरेल ट्रैक पर यह घटना घटी है।
मोनोरेल पार्क में घूमने आए लोगों के लिए ऊपर से पूरा पार्क दिखाने वाली एक ऊंची राइड है, जिसमें चलते समय एक ऑडियो टूर भी दिया जाता है। जमीन से कम से कम 20 फीट यानी करीब दो मंजिल ऊंचाई पर ट्रैक मौजूद है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया था और गलती से मोनोरेल के आम लोगों के लिए बंद रहने वाले हिस्से में पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि जब यह घटना हुई, तब मोनोरेल की सवारी बंद थी।



