रोजगार

Job In Gayaji: V-Mart में नौकरी का सुनहरा मौका! CSA पद पर होगी भर्ती, इंटर पास भी कर सकते हैं अप्लाई

गयाजी: इंटरमीडिएट पास 18 साल से लेकर 28 साल तक के वैसे बेरोजगार युवा जो जॉब की तलाश कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है. दरअसल 1 सितंबर दिन सोमवार को बिहार के गया जी में एक दिवसीय रोजगार शिविर लगाया जाएगा. यह रोजगार शिविर श्रम संसाधन विभाग का अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा लगाया जाएगा. जिसमें गया जिले की स्थानीय नियोजन कंपनी वी-मार्ट प्राइवेट लिमिटेड मानपुर गया के द्वारा युवाओं की भर्ती की जाएगी.

कस्टमर सेल्स एसोसिएट के पद पर होगा चयन

कंपनी के द्वारा कस्टमर सेल्स एसोसिएट के पद पर आठ युवाओं का चयन किया जाएगा. चयन का प्रक्रिया बेहद आसान है और इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन होगा. चयनित होने पर गया जिले में ही काम करने का अवसर मिलेगा. चयन के उपरांत कंपनी के द्वारा वेतनमान के रूप में प्रति महीने 9200 रुपया तथा इंसेंटिव की सुविधा भी दी जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी जो इस रोजगार शिविर में आना चाहते हैं उनका एनसीएस पोर्टल पर निबंध आवश्यक है.

इंटर पास को भी मौका
न्यूनतम इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी इस रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं. जाॅब का अवसर प्राप्त करने के लिए 1 सितंबर को सुबह 10:30 बजे गया शहर के केंदुई में स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय पहुंच जाए. अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा और जरूरी कागजात लेकर जरूर आए. इस संबंध में जानकारी देते हुए नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी बताती है कि इस रोजगार शिविर में स्थानीय नियोजन कंपनी के द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा.

जिले में ही मिलेगी नौकरी
चयनित अभ्यर्थियों को अपने जिले में ही काम करने का अवसर मिलेगा और कंपनी के द्वारा सैलरी के साथ-साथ इंसेंटिव की सुविधा भी दी जाएगी. अपने जिले में ही रहकर जाॅब करने की सोच वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है. इन्होंने जिले के युवाओं से अपील की है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस जॉब कैंप में पहुंचकर कस्टमर सेल्स एसोसिएट के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button