69 किलो सोना
474 का इंश्योरेंस
सोने के गणेश के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए मंडल ने मूर्ति के आभूषण समेत पूरे पंडाल का 474 करोड़ रुपए का बीमा करवाया है।
बप्पा के भक्तों ने अपने भगवान को 22 कैरट के 69 किलो से ज्यादा सोने और 335 किलो चांदी से सजाया है।
सोने के हाथ-पांव
मुंबई के GSB मंडल की गणेश मूर्ति के सोने के हाथ, सोने के कान और सोने के पांव हैं।
सबसे अमीर गणेश
मूर्ति के सूंड पर सोने के फूलों की कढ़ाई और सिर पर चांदी की कढ़ाई भी की गई है। यह मुंबई का सबसे अमीर गणेश हैं।
दक्षिण परंपरा के अनुसार होती है पूजा
यहां बप्पा की पूजा दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होती है। 1954 से जीएसबी सेवा मंडल गणेशोत्सव आयोजित कर रहा है।
इको फ्रेंडली मूर्ति
पर्यावरण को ख्याल रखते हुए भगवान की 14.5 फुट ऊंची मूर्ति इको फ्रेंडली है। गणेश प्रतिमा को सर से पैर तक शुद्ध सोने चांदी से आभूषण से सजाया गया है।
22 किलो सोने का मुकुट
प्रतिमा के सर पर 22 किलो सोना का मुकुट पहनाया गया है। इसी तरह प्रतिमा को विभिन्न आभूषण पहनाए गए हैं।
ऐसे होती है पूजा
आराधना’ के लिए दक्षिण भारत से 51 ब्राह्मणों को बुलाया गया है। यह ब्राह्मण पांच दिन तक दक्षिण भारतीय परंपरा से पूजा, आरती, भोग और श्रृंगार करते हैं।
रोज 11 हजार आहूति
गणपति को प्रसन्न करने के लिए रोजाना 42 प्रकार की पूजा का आयोजन होता है। रोज 11 हजार आहुति दी जाती हैं।
चप्पे-चप्पे पर नजर
पंडाल के हर चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 450 से अधिक प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया है। 2500 से अधिक वालंटियर लगे हैं।