मनोरंजन

Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम, बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

Govinda और सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है. गणेश चतुर्थी पर दोनों साथ नजर आए और सुनीता ने साफ कहा, “हमें कोई अलग नहीं कर सकता.”

Govinda और सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है. गणेश चतुर्थी पर दोनों साथ नजर आए और सुनीता ने साफ कहा, “हमें कोई अलग नहीं कर सकता.”

गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और सुनीता एकसाथ मीडिया के सामने आए. दोनों ने पैपराजी को मिठाइयां बांटी, गणपति का स्वागत किया और साथ में फोटोज क्लिक करवाए. इस दौरान सुनीता पर्पल मैजेंटा साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं गोविंदा बेरी कलर के कुर्ता-पायजामा और गले में सुनहरे दुपट्टे में दिखाई दिए. दोनों के चेहरों पर साफ मुस्कान थी.

सुनीता ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “अगर कुछ होता, तो आज हम इतने करीब नहीं होते. हमें कोई अलग नहीं कर सकता, चाहे ऊपर से भगवान ही क्यों न आ जाएं. मेरे गोविंदा सिर्फ मेरे हैं, किसी और के नहीं. जब तक हम कुछ नहीं कहते, इस तरह की बातें मत फैलाइए.”



Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button