माइक्रोफाइनेंस कंपनी में नौकरी का मौका, कई पदों पर होगी बहाली.. सैलरी के साथ ये सुविधाएं

दरभंगा: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के दिशा में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में 30 अगस्त को फिर से श्रम संसाधन विभाग के द्वारा दरभंगा जिले में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है. जिसमें फील्ड ऑफिसर के कई पदों पर बहाली के लिए साक्षात्कार किए जाएंगे.
जॉब कैंप की जानकारी प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 30 अगस्त 2025 (शनिवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में Midland Microfin Ltd. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.
100 पदों पर होगी बहाली
फील्ड ऑफिसर के पदों पर बहालीजॉब कैंप में Field Officer के लिए कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 12वीं उत्तीर्ण महिला/पुरुष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी. अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 29 वर्ष पुरुष निर्धारित है.
वेतन और सुविधाएंकम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 12000 रुपये वेतन के अलावे मुफ्त आवास, पी.एफ, ई.एस.आई, इनसेंटिव, फ्यूल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा. नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.
ये कागजात जरूरी
आवश्यक योग्यतानियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है. इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं.
जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजइस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है. इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं. साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डेटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे.



