दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां, जिनके काटने से इंसान की पल भर में हो सकती है मौत

Most Poisonous Spiders: धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत होते हैं, तो वहीं कुछ बेहद जहरीले होते हैं। इन जीवों में पाए जाने वाले जहर किसी को भी पल भर में मौत की नींद सुला सकते हैं।
धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत होते हैं, तो वहीं कुछ बेहद जहरीले होते हैं। इन जीवों में पाए जाने वाले जहर किसी को भी पल भर में मौत की नींद सुला सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया की पांच बेहद जहरीली और खतरनाक मकड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके काटने से इंसान की पल भर में ही मौत हो सकती है।
दुनिया में 50 हजार से ज्यादा मकड़ियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। वैज्ञानिकों ने 265 साल में इनकी जानकारी हासिल की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मकड़ियां हर साल लगभग 40 से 80 टन कीड़ों को खा जाती हैं। प्राकृतिक संतुलन बनाने का काम करती हैं। इनमें कई इतनी खतरनाक होती हैं कि अपने से कई गुना बड़े सांप को भी मार देती हैं और उन्हें खा जाती हैं। 50 हजार में से 43 हजार मकड़ियों की प्रजातियां जहरीली हैं।
ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक जहरीली मकड़ियां पाई जाती हैं। सिडनी फनेल वेब स्पाइडर दुनिया की सबसे जहरीली और खतरनाक मकड़ी है। इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम एट्रैक्स स्टॉक्सस है। यह शिकार करने के मामले में बेहद खतरनाक मकड़ी है। इसके जहर से किसी बच्चे की कुछ ही मिनट में मौत हो सकती है। इसका आकार एक फनल की तरह होता है, जिसकी वजह से इसे सिडनी फनल कहा जाता है। नम क्षेत्रों में यह रहती हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी है। इसमें पाए जाने वाला न्यूरोटॉक्सिन जहर इतना घातक होता है कि इसके काटने से किसी भी इंसान की पल भर में ही मौत हो सकती है। मकड़ी के काटने के बाद इंसान का उसकी मांसपेशियों पर नियंत्रण खत्म हो जाता है और सांस की समस्या भी होने लगती है। इस मकड़ी के काटने से अब तक कई लोगों की मौत चुकी है।
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों में ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर का नाम भी आता है। इसे विओलिन या फिडल बैक स्पाइडर के नाम से भी जानते हैं। यह मकड़ी ज्यादातर अमेरिका के मध्य-पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में मिलती है।
ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली रेडबैक स्पाइडर मकड़ियों के पीछे का रंग लाल होता है। इसकी वजह से इनको आसानी से पहचाना जा सकता है। यह मकड़ियां शिकार करने के मामले में बेहद घातक होती हैं। इनके काटने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
सिक्स आई सैंड स्पाइडर भी दुनिया की जहरीली मकड़ियों में शामिल है। इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम सिकेरियस है, जिसका अर्थ ‘कातिल’ है। यह मकड़ियां रेत में अक्सर छिपी होती हैं, जैसे ही कोई इनके पास आता है। उन्हें यह पल भर में ही अपना शिकार बना लेती हैं। इनके काटने से व्यक्ति की चंद घंटों में मौत हो सकती है।



