मध्यप्रदेश

दतिया में सड़क हादसा: बारिश में कार फिसली, चालक ने मौके पर तोड़ा दम

दतिया। ज़िले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से अपने गांव लौट रहे 40 वर्षीय कृपाराम बघेल की कार ग्वालियर रोड पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश और सड़क पर फिसलन के कारण कृपाराम की कार अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार के साथ संतुलन बिगड़ते ही वाहन डिवाइडर से टकराया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल चालक को इंदरगढ़ अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button