राष्ट्रीय

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस का नोटिस, सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ तो होगी रिकवरी

पलवल: हरियाणा की पलवल जिला पुलिस ने किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। कहा गया है कि सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसानों से की जाएगी। उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी और बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। इसके लिए किसानों से उनके बैंक अकाउंट और प्रॉपर्टी की डिटेल भी मांगी है। पुलिस ने नोटिस में कहा है कि किसी भी प्रकार का जलसा, जुलूस, रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए संबंधित थाना से मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी नहीं होने पर पुलिस बल उसे बंद करवाकर कानूनी कार्रवाई करेगा। किसान आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन के नेता धर्मचंद घुघेरा और रूपराम तेवतिया सहित जिले में 14 नेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने किसान नेताओं से कहा है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें डिटेन भी किया जा सकता है।

किसान नेता बोले, हम डरने वाले नहीं
नोटिस में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के आंदोलन के लिए पुलिस को लिखित में देना होगा। नोटिस पर एसपी डॉ़ अंशु सिंगला के हस्ताक्षर है। पुलिस की तरफ से पीआरओ संजय कादयान ने कहा कि किसान आंदोलन के लेकर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। किसान नेताओं ने कहा है कि वे नोटिस से डरने वाले नहीं है। शीर्ष किसान नेताओं के आह्वान पर अमल किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर दिल्ली कूच किया जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी के भारत बंद में भी शामिल होंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button