जरा हट के

 मंगल ग्रह की सात खास और रोचक बातें, जिनके बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Interesting Facts About Mars: ग्रहों की दुनिया भी काफी अनोखी होती है। इसे समझना बेहद ही मुश्किल होता है। हालांकि, वर्तमान समय में विज्ञान ने इतना विकास कर लिया है कि हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों के बारे में कुछ न कुछ जानकारी हमारे पास जरूर है।

ग्रहों की दुनिया भी काफी अनोखी होती है। इसे समझना बेहद ही मुश्किल होता है। हालांकि, वर्तमान समय में विज्ञान ने इतना विकास कर लिया है कि हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों के बारे में कुछ न कुछ जानकारी हमारे पास जरूर है। आज हम आपको अपनी खबर में मंगल ग्रह के बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे, जिसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, मंगल ग्रह यह लाल दिखाई देता है। वैसे तो मंगल भी पृथ्वी की तरह एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है, जहां ज्वालामुखी से लेकर घाटियां, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियां हैं, लेकिन इस ग्रह पर इंसानों का रहना नामुमकिन है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में कुछ खास और रोचक बातें, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। 

पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन और छह घंटे में पूरी करती है, तो वहीं मंगल सूरज का पूरी परिक्रमा करने में 687 दिन लगाता है। यह धरती की तुलना लगभग दोगुना है। इसलिए मंगल ग्रह पर एक साल 687 दिनों का होता है।

मंगल ग्रह पर कंपकंपा देने वाली ठंड और धूल भरी आंधी का गुबार पृथ्वी के मुकाबले कहीं ज्यादा है। गर्मियों में तो यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन जाड़े में यह शून्य से घटकर 140 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। इतनी ठंड में तो इंसान जमकर पत्थर का बन जाएगा।

मंगल ग्रह पर एक चीज ऐसी है जो धरती से बिल्कुल मिलती-जुलती है। धरती की तरह ही मंगल ग्रह पर भी साल में चार मौसम आते हैं- पतझड़, ग्रीष्म, शरद और शीत। हालांकि धरती की तुलना में मंगल पर हर मौसम लगभग दोगुना वक्त तक रहता है।

पृथ्वी और मंगल ग्रह पर गुरुत्वाकर्षण शक्ति अलग-अलग हैं। इस कारण धरती पर अगर किसी व्यक्ति का वजन 100 पाउंड होगा तो मंगल ग्रह पर जाकर उसका वजन 38 पाउंड हो जाएगा। 

पृथ्वी के पास जहां एक ही चंद्रमा है, तो वहीं मंगल ग्रह के पास दो चांद हैं, जिनका नाम फोबोस और डेमियोस है। इसमें फोबोस का व्यास 13.8 मील है तो डेमियोस का व्यास 7.8 मील है। 

मंगल ग्रह पर एक और चीज है जो पृथ्वी से मिलती-जुलती है। दरअसल, धरती और मंगल ग्रह दोनों ही चार परतों से बने हैं। पहली पर्पटी यानी क्रस्ट, जो लौह वाले बेसाल्टिक पत्थरों से बना है और दूसरा मैंटल जो सिलिकेट पत्थरों से बना है। वहीं, तीसरा और चौथा परत है बाहरी कोर और आंतरिक कोर, जिनके बारे में ऐसा माना जाता है कि ये धरती के कोर की तरह ही लोहे और निकल से बने हो सकते हैं। 

पृथ्वी और मंगल ग्रह करीब दो साल में एक दूसरे के सबसे ज्यादा करीब होते हैं। इस दौरान धरती से नंगी आंखों से भी मंगल को देखा जा सकता है। नासा के मुताबिक, 13 अक्तूबर 2020 को मंगल ग्रह धरती के सबसे नजदीक आएगा। अब माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के करीब दिसंबर 2022 में आएंगे। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button