राजनेता

संघ प्रमुख की लेक्चर सीरीज की दिल्ली से शुरुआत; मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में भी होगी व्याख्यानमाला

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष में ज्यादा संवाद करने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत की देश के चार मेट्रो शहर में लेक्चर सीरीज ( व्याख्यानमाला ) का आयोजन होना है। इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। संघ ने कहा कि 26 से 28 अगस्त तक दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिन की व्याख्यानमाला का आयोजन होगा जिसे संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

संघ प्रमुख इस व्याख्यानमाला में अलग अलग फील्ड के जुड़े लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब इस स्तर पर और ज्यादा जगहों पर यह संवाद कार्यक्रम होगा। इससे पहले सितंबर 2018 में दिल्ली के विज्ञान भवन में ही तीन दिन की लेक्चर सीरीज हुई थी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लेक्चर सीरीज के आखिरी दिन अलग अलग विषयों पर संघ की सोच से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे। तब सिर्फ दिल्ली में ऐसा हुआ था लेकिन इस बार चार जगहों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में संवाद कार्यक्रम होंगे।

2018 में मोहन भागवत की लेक्चर सीरीज से पहले इस तरह का कार्यक्रम 1974 में हुआ था। तब उस वक्त के सरसंघचालक बालासाहब देवरस ने पुणे की वसंत व्याख्यानमाला में संघ के संदेश और संघ के विचारों को रखा था जिसमें उन्होंने अस्पृश्ता को पाप बताया था।

पहले ये माना जाता था कि संघ के प्रमुख (सरसंघचालक) तक पहुंच नहीं है और उनसे सीधा संवाद नहीं हो सकता। इसके बाद संघ के संपर्क विभाग ने 2018 में एक प्रयोग के तौर पर सरसंघचालक का दिल्ली में संवाद कराया। संघ के मुताबिक वह काफी सफल रहा और संघ को लेकर कई भ्रांतियों को दूर करने में मदद मिली। इसलिए अब शताब्दी वर्ष में ऐसे चार कार्यक्रमों की योजना है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button