अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका में पहली भारतीय महिला मथुरा श्रीधरन बनीं सॉलिसिटर जनरल, बिंदी लगाने पर हुईं ट्रोल तो दिया करारा जवाब

Washington: अमेरिका में जहां एक तरफ गन कल्चर और हिंसा बढ़ती चिंता का कारण बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ नस्लवाद भी खुलेआम दिखने लगा है। ताजा मामला भारतीय मूल की मथुरा श्रीधरन का है, जिन्हें हाल ही में ओहियो स्टेट का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद मथुरा को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वो बिंदी लगाती हैं। ओहियो के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट ने 31 जुलाई को मथुरा श्रीधरन को 12वीं सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया। लेकिन इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। ट्रोल्स सवाल उठा रहे हैं कि यह पद किसी अमेरिकी को क्यों नहीं दिया गया। कुछ लोग तो उनकी बिंदी के लाल रंग पर भी आपत्ति जता रहे हैं।

ओहियो के अटॉर्नी जनरल ने दिया करारा जवाब
डेव योस्ट ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी है कि मथुरा श्रीधरन अमेरिकी नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि मथुरा न सिर्फ अमेरिकी नागरिक हैं बल्कि उनकी शादी भी एक अमेरिकी नागरिक से हुई है। योस्ट ने लिखा,  “अगर किसी को उनका नाम या रंग खटक रहा है, तो यह उनकी सोच की समस्या है, मथुरा की नहीं।” योस्ट ने मथुरा की योग्यता पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि उन्होंने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में भी सफलतापूर्वक बहस की थी। योस्ट ने कहा,  “मैं उन्हें प्रमोट कर बहुत उत्साहित हूं। वह ओहियो के लोगों की बेहतरीन सेवा करेंगी।” 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button