जरा हट के

 घर की पालतू कुतिया के पास अचानक पहुंचा अजगर, फिर जो हुआ वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक अजगर ने बरामदे में बैठी एक कुतिया को जिंदा निगल गया। इस घटना के बाद गांव वालों में दहशत फैल गई है।

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक अजगर ने बरामदे में बैठी एक कुतिया को जिंदा निगल गया। इस घटना के बाद गांव वालों में दहशत फैल गई है। यह पूरा मामला ऊना जिले के विकास खंड बंगाणा की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पर संध्या देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद अपने पोते योगेश के साथ सुबह करीब 5:00 बजे घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के एक कोने में बने बाथरूम के पास कुतिया बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक वहां पर एक अजगर आ गया और कुतिया पर हमला कर उसे जकड़ लिया। 

आवाज सुनकर संध्या देवी की नींद टूटी, तो देखा कि अजगर कुतिया को निगल रहा था। महिला ने तुरंत शोर मचाया पड़ोसियों को बुलाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर  कुतिया को निगल चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पंच मीना कुमारी ने तत्काल बीट वन रक्षक को सूचना दी। इसके बाद ब्लॉक ऑफिसर संजीव रंधावा अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता से अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

गनीमत यह रही कि इस भयावह घटना में किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराईं जाएं।

डीएफओ का बयान

जिला वन अधिकारी ऊना सुशील राणा ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी उपमंडल बंगाणा के एक गांव में अजगर मिला था। यह अजगर संभवत जंगल से भोजन की तलाश में गांव की ओर आया होगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button