छत्तीसगढ़ सचिव श्री एस प्रकाश ने दिव्यांग के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश
सचिव श्री एस प्रकाश ने दिव्यांग के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश

रायपुर, 7 फरवरी 2024
समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री एस प्रकाश ने आज राज्य दिव्यांग कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई की। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत डोगरगढ़ से आए एक दिव्यांग आवेदक ने आवास समस्या के निराकरण के लिए दिव्यांग कोर्ट में आवेदन किया था। सचिव श्री एस प्रकाश ने आवेदन का निराकरण करते हुए राजनांदगांव के जिला प्रशासन को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



