तकनीकी

BSNL का नया 160 दिनों वाला प्लान देख थर-थर कांपे Jio-Airtel, कम दाम में मिल रहे ढेरों फायदे

BSNL Recharge Plan: कम कीमत में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आज भी अपने यूजर्स को कई सारे प्लान ऑफर कर रही है. हाल ही में कंपनी ने एक नया 160 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और कई अन्य फायदे मिलते हैं. आइए नजर डालते हैं इस प्लान पर.

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने करोड़ों यूजर्स को कम कीमत में लंबी वैधता वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करा रहा है. ये किफायती प्लान निजी टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देते हैं. वर्तमान में BSNL के पास 9 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं. कंपनी जल्द ही देशभर में 5G सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है और नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. इसके तहत BSNL पहले चरण में 1 लाख नए 4G और 5G मोबाइल टावर स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है जिसके बाद एक और चरण में 1 लाख अतिरिक्त टावर लगाए जाएंगे.

BSNL का 997 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर 160 दिनों की वैधता वाले एक नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी शेयर की है. यह रिचार्ज प्लान 997 रुपये में यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, 100 मुफ्त SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

इसके अलावा इसमें फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी शामिल है. इतना ही नहीं, BSNL अपने सभी यूजर्स को फ्री में BiTV सर्विस का लाभ देता है. इस सेवा के तहत यूजर्स को 400 से अधिक डिजिटल लाइव टीवी चैनलों तक मुफ्त पहुंच मिलती है. इसके अलावा, ग्राहक कई पॉपुलर OTT ऐप्स का एक्सेस भी प्राप्त कर सकते हैं.

वहीं अगर निजी टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो वे लगभग 900 रुपये में सिर्फ 84 दिनों की वैलिडिटी देती हैं. वहीं, BSNL का यह प्लान इनकी तुलना में लगभग दोगुनी वैलिडिटी यूजर्स को देता है.

BSNL का नया 45 दिन वाला प्लान

कंपनी ने हाल ही में एक किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैलिडिटी 45 दिनों की है. इस प्लान की कीमत 249 रुपये है और यह उन यूजर्स के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो MNP के जरिए अन्य नेटवर्क से बीएसएनएल में पोर्ट कर रहे हैं.

इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और मुफ्त नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही, इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 फ्री SMS भी मिल जाते हैं. यह प्लान 250 रुपये से कम में शानदार बेनिफिट्स देने वालों में से एक है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button