मध्यप्रदेश

महिला और दो बच्चों के शव कुएं में मिले, गांव में फैली सनसनी

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार सुबह कुएं में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जोराई की है। शवों की पहचान पिंकी बघेल (28), बेटी रुचिका (4) और बेटा आनंद (8 माह) के रूप में हुई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। मामला आत्महत्या का है या कुछ और पुलिस जांच में जुट गई है। 

अधिकारी ने बताया कि ये शव जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर जौरहाई गांव में बरामद किए गए जिन्हें सबसे पहले मृतक महिला पिंकी की सास ने देखा। बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई पिंकी का पति रामनिवास बघेल घर से बाहर तीर्थयात्रा पर गया हुआ था। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक कलह के कारण पिंकी अपनी चार साल की बेटी रुचिका और आठ महीने के बेटे आनंद को साथ लेकर कुएं में कूद गई। सूचना मिलने पर बैराड़ क्षेत्र के तहसीलदार दृगपाल सिंह वैस व पुलिस गांव पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button