खेल

इंग्लैंड को मुश्किल से निकाला, अब ठोक दिया शतक, टीम इंडिया के पास नहीं दिख रहा हैरी ब्रूक का जवाब

बर्मिंघम: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक ठोक दिया है। पहले टेस्ट की पहली पारी में वह सिर्फ एक रन से शतक लगाने से चूक गए थे लेकिन इस बार ब्रूक ने वह गलती नहीं की। इंग्लैंड ने पहले तीन विकेट सिर्फ 25 रन पर खो दिए थे। 84 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद हैरी ब्रूक ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला। स्मिथ ताबड़तोड़ रन बना रहे थे तो ब्रूक ने एक छोर से संभलकर बैटिंग की।

भारत के खिलाफ पहला शतक

हैरी ब्रूक का यह टेस्ट में भारत के खिलाफ पहला शतक है। 137 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से वह शतक तक पहुंचे। 26 साल के ब्रूक का यह भारत के खिलाफ दूसरा ही टेस्ट है। पिछले साल वह भारत दौरे पर नहीं आए थे। सबसे ज्यादा चार शतक उन्होंने पाकिस्तान और तीन न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए हैं। 2022 में ब्रूक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह टेस्ट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं।

इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में नौ टेस्ट शतक
37 – डेनिस कॉम्पटन
43 – हर्बर्ट सटक्लिफ़
44 – हैरी ब्रूक
50 – वैली हैमंड
52 – माइकल वॉन

ब्रूक के 2500 रन भी हुए पूरे

इसी पारी के मैदान हैरी ब्रूक ने टेस्ट में अपने 2500 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के 52वें क्रिकेटर हैं। सबसे ज्यादा 13109 रन जो रूट के नाम हैं। ब्रूक का अभी टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 60 से ज्यादा का है। इंग्लैंड के लिए 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ हर्बर्ट सुटक्लिफ का औसत से 60 से ऊपर का है। उन्होंने 1924 से 1935 के बीच इंग्लैंड के लिए 54 टेस्ट में 60.73 की औसत से 4555 रन बनाए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button