मनोरंजन

श्रीराम के दर्शन करके महाकाल की शरण में पहुंचीं गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, सनातन धर्म की रक्षा की मांगी कामना

  • श्रीराम के दर्शन के बाद महाकालेश्वर पहुंचीं गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, सनातन धर्म की रक्षा की मांगी कामना
  • उन्होंने यहां चांदी द्वार से बाबा के दर्शन किए। वही नंदी हाल में बाबा का ध्यान भी लगाया
  • टीना आहूजा ने बताया कि उन्होंने भगवान महाकाल से सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना भी की है

फिल्म एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा बाबा महाकाल के दर्शन करने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन किए। वे यहां अयोध्या से दर्शन करने के बाद पहुंची थीं। पूजन अर्चना के बाद उन्होंने बाबा का ध्यान भी लगाया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि सुप्रसिद्ध फिल्म एक्टर की बेटी टीना आहूजा आज श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। वे अयोध्या में श्री रामलाल के दर्शन के बाद यहां बाबा के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने यहां चांदी द्वार से बाबा के दर्शन किए। वही नंदी हाल में बाबा का ध्यान भी लगाया।

पूजन अर्चन पुजारी दिनेश त्रिवेदी, उमेश गुरू, गोपाल त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी ने संपन्न कराया। इस दौरान Tina Ahuja अपने हाथो मे बड़ा सा तांबे का लोटा, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद लिए हुए भी नजर आईं। टीना आहूजा ने बताया कि वे यहां राम मंदिर प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर लौटी हैं और भगवान महाकाल से सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना भी की है।

गोविंदा का पूरा परिवार है बाबा का भक्त

बता दें कि फिल्म एक्टर गोविंदा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और वे भी दर्शन हेतु कई बार महाकालेश्वर मंदिर आ चुके हैं। साथ ही उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी कई बार महाकाल मंदिर आ चुकी है वहीं गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी बाबा के दर्शन के लिए यहां आते रहते हैं। टीना आहूजा महाकाल दर्शन के बाद बाबा मंगलनाथ का पूजन करने मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचीं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button