व्यापार

शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी उछले

मुंबई, 27 जून (भाषा), Share Market News: विदेशी पूंजी के प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत आशावादी रुख के साथ की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 73.5 अंक की बढ़त के साथ 25,622.50 अंक पर पहुंच गया।

बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लाभ में रहे। बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 फायदे में रहा जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की बढ़त के साथ 85.49 प्रति डॉलर पर

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के मजबूत निवेश और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.49 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर के थोड़ा मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त हालांकि थोड़ी थम गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.50 पर खुला। फिर 85.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्घ्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.72 पर बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.24 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.22 अंक की बढ़त के साथ 83,985.09 अंक पर जबकि निफ्टी 73.5 अंक चढ़का 25,622.50 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button