राष्ट्रीय

पुरी-नासिक-मणिपुर-गुजरात-बंगाल समेत कई जगहों पर जगन्नाथ रथ यात्रा; उमड़ा भक्तों का सैलाब

Jagannath Rath Yatra Puri Live Updates: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

पुरी में 12 घंटे से जारी है रथयात्रा का अनुष्ठान
ओडिशा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा देर शाम भी जारी है। इस वार्षिक रथयात्रा के लिए अनुष्ठान शुक्रवार सुबह शुरू हुए थे। शाम 7.30 बजे के बाद भी जगन्नाथ मंदिर के बाहर महाप्रभु जगन्नाथ के दिव्य दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब देखा गया।

चिल्का झील में नावों पर भगवान जगन्नाथ की अनोखी जल-रथ यात्रा
ओडिशा में पुरी के अलावा खोरधा जिले के कंकणा शिखरी द्वीप पर भी रथयात्रा का आयोजन किया गया। यहां चिल्का झील में नावों पर भगवान जगन्नाथ की अनोखी जल-रथ यात्रा का आयोजन किया गया।

गुजरात में रथयात्रा: तकनीक के सहारे आसानी, श्रद्धालुओं की मदद कर रहा प्रशासन
अहमदाबाद में आयोजित रथयात्रा के दौरान गुजरात पुलिस ने भी बेहद सक्रियता से अपनी भूमिका निभाई। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच एंटी-ड्रोन गन का इस्तेमाल कर रही है। जगन्नाथ रथ यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने के मकसद से पुलिस ड्रोन की निगरानी का फैसला लिया है। ड्रोन का पता लगाने और उन्हें रोकने और एंटी-ड्रोन गन संचालन का जिम्मा बंगलूरू के AXISCADES एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।AXISCADES एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में एंटी ड्रोन गन ऑपरेटर प्रशांत शर्मा ने बताया कि ‘यह तकनीक ड्रोन के लिए डिटेक्शन और जैमिंग यूनिट है। हमने भारतीय सेना की उत्तरी कमान को ऐसी 100 यूनिट्स की आपूर्ति की है। ऑपरेशन सिंदूर में भी इसका सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया था… हम विभाग के ड्रोन को अपनी सूची में जोड़ते हैं। अन्य ड्रोन लाल रंग में (हमारे कैमरों में) हाइलाइट किए गए हैं, इसलिए हम स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी से पूछते हैं कि उन्हें जाम करना है या नहीं।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए गुजरात सरकार ने किए खास इंतजाम
गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार ने सभी प्रकार की व्यवस्था की है। पुलिस और अन्य बलों को मिलाकर 23,800 से ज्यादा लोग इस व्यवस्था में जुड़े हैं…पिछले साल की रथ यात्रा में 65 से ज्यादा बच्चे परिवार से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उनको परिवार से मिलाने का काम किया। इस वर्ष AI आधारित CCTV के माध्यम ये हम बच्चों पर नजर रख रहे हैं। हर बच्चे की गतिविधि पर ध्यान दिया जाता है। बच्चे परिवार के साथ दर्शन करें इसकी भी व्यवस्था की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में भी जगन्नाथ की रथयात्रा, मणिपुर के श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को मणिपुर में ‘कांग चिंगबा’ उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। राजधानी इम्फाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा उमड़े। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button