मध्यप्रदेश

बड़ा हादसा, बारिश से ढहा मकान, एक ही परिवार के 5 लोग दबे

रायसेन: तेज आंधी और भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा हादसा हो गया। जहां बेगमगंज क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी फैल गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु किया।

घटना जिले के बेगमगंज तहसील के ग्राम वीरपुर की है जहां एक कच्चे मकान में कैलाश अहिरवार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। तेज बारिश और आंधी के कारण कच्चा मकान गिर गया और सभी लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने मकान में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कच्ची ईंटों से बने में मकान में बारिश से बचाव के लिए पॉलीथिन लगाया था। पॉलीथिन में पानी भरने के कारण मकान गिर गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button