उत्तरप्रदेश

हरदोई में पानी से भरे गड्ढे ने छीनी 3 मासूम जिंदगियां, गांव में मातम पसरा

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव में शनिवार शाम को पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी (सदर) ने घटनास्थल का जायजा लिया।

खेलते-खेलते गांव से बाहर पहुंचे बच्चे, आम के बाग में बने गड्ढे में भरा था बारिश का पानी
पुलिस के मुताबिक, टड़ियावां थानाक्षेत्र के लालपुर भैसरी गांव में पिंटू नाम के व्यक्ति का 11 वर्षीय बेटा दुर्गेश, 10 वर्षीय कार्तिक और 12 वर्षीय पवनीश शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे खेलते हुए गांव के बाहर आम के एक बाग में पहुंचे, जहां पर एक गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था।

अचानक फिसलकर गड्ढे में गिरे तीनों मासूम, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ चुके थे दम
पुलिस के मुताबिक, तीनों बच्चे अचानक गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों ने बच्चों को गड्ढे से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button