मनोरंजन

Thalapathy Vijay के जन्मदिन पर जारी हुआ ‘द फर्स्ट रोर’ टीजर, एक्टर की करियर की होगी आखिरी फिल्म? प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार विजय आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे है. इसी बीच उनकी फिल्म ‘जन नायकन’ का पहला टीजर ‘द फर्स्ट रोर’ जारी किया गया है. लोगों का मानना है कि यह फिल्म विजय की आखिरी फिल्म है. फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी इस बात का खुलासा कर दिया है.

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. इस फिल्म को एक विदाई नहीं, बल्कि विजय के करियर की शानदार श्रद्धांजलि मानी जा रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण ने खुद कहा है कि यह फिल्म विजय के फैंस के लिए एक खास तोहफा है. आज यानी 22 जून को विजय के 51वां जन्मदिन पर फिल्म का पहला टीजर ‘द फर्स्ट रोर’ रिलीज किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. 

इस दिन रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म 

इसमें विजय को एक दमदार पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है, जिसमें वह घुंघराली मूंछें, तेज आंखें और चारों ओर हंगामे के बीच वह एक नायक की तरह खड़े नजर आते हैं. ‘जन नायकन’ को एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है और इसे KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण प्रोड्यूस कर रहे हैं. 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में यह फिल्म दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं क्योंकि यह विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. 

फेयरवेल नहीं, जश्न है सितारे का… 

वेंकट नारायण ने कहा, “विजय के साथ उनकी आखिरी फिल्म पर काम करना मेरे लिए सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि बहुत गर्व की बात है. हम खुद विजय के फैन हैं और जानते हैं कि ये फिल्म करोड़ों लोगों के लिए कितनी खास है. ‘द फर्स्ट रोर’ तो बस एक झलक है, दर्शकों को असली कहानी और इमोशन तो फिल्म में देखने को मिलेगा. हम ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो विजय के करियर को सही मायनों में सम्मान दे. ये सिर्फ फेयरवेल नहीं है, बल्कि उस सितारे का एक जश्न है, जिसने सिनेमा को एक नई दिशा दी.” 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button