स्वास्थ्य

बड़े कमाल की औषधि है चना सत्तू, डायबिटीज, पेट रोग के लिए रामबाण, वजन करे कम

बागपत: चना सत्तू पाउडर एक ऐसी औषधि है, जिसके इस्तेमाल से अपने आप को जीवन भर स्वस्थ रख सकते हैं. डायबिटिक लोगों के लिए यह एक वरदान से कम नहीं है और पेट संबंधित समस्याओं में यह तुरंत निजात दिलाता है. इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी बहुत स्ट्रॉन्ग होती है, जिससे बीमारियां कोसों दूर रहती हैं.

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीप्ति ने बताया कि भुने हुए चने का सत्तू पाउडर आप इस्तेमाल करके लंबे समय तक अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं. इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे यह पेट के लिए वरदान है. वहीं डायबिटिक लोगों के लिए यह अमृत से कम नहीं है. इसका इस्तेमाल नियमित करना चाहिए और सर्दियों से लेकर गर्मी और अन्य किसी भी मौसम में सत्तू पाउडर का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा होने के साथ-साथ यह बालों को लंबा करने और नाखूनों के लिए फायदेमंद होता है. वही यह वजन घटाने में भी एक कारगर आयुर्वेदिक औषधि है. इसका इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति नियमित कर सकता है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button