अन्य खबरें

10 अंकों वाले मोबाइल नंबर में चार बार 9 और दो बार 8, फ्री में फैंसी नंबर यहां मिलेगा

VIP Fancy Number: देश की दिग्‍गज टेलिकॉम कंपनियों में सबसे पहले जियो और एयरटेल का नाम लिया जाता है, लेकिन वोडा-आइडिया भी कम नहीं है। वोडा-आइडिया अपने ग्राहकों को कुछ ऐसी सुविधाएं पेश करती है जो शायद ही कहीं और मिलें। बहुत से लोगों की चाहत होती है कि उनका नया मोबाइल नंबर वीआईपी हो। इसके लिए लोग मिन्‍नतें करते हैं सिम आउटलेट पर जाकर। वो पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन वीआईपी फैंसी मोबाइल नंबर फ्री में लिया जा सकता है। वोडा-आइड‍िया यह सुविधा काफी टाइम से ऑफर कर रही है। आपका काम ऑनलाइन हो जाएगा। कैसे, आइए जानते हैं।

वोडा-आइडिया के पास कौन से फैंसी नंबर

वोडा-आइडिया के पास तमाम फैंसी VIP नंबर हैं। ये 99 सीरीज से लेकर 97 और 72 सीरीज में उपलब्‍ध हैं। आपको जिस सीरीज का नंबर चाहिए, ऑनलाइन ले सकते हैं। हालांकि कंपनी फ्री और प्रीमियम दो कैटिगरी में VIP नंबर ऑफर करती है। प्रीमियम कैटिगरी का विकल्‍प चुनने पर आप ज्‍यादा बेहतर कॉम्‍ब‍िनेशन वाले VIP नंबर पा सकते हैं। हमने जब चेक किया तो एक नंबर फ्री में उपलब्‍ध था, जिसमें चार बार 9 और दो बार 8 था। यानी सिर्फ डिजिट और याद करनी होंगी, मोबाइल नंबर रट जाएगा।

फ्री में कैसे मिलेगा VIP मोबाइल नंबर

  • वीआई का फ्री VIP मोबाइल नंबर पाने के लिए https://www.myvi.in/new-connection/choose-your-fancy-mobile-numbers-online लिंक पर क्‍ल‍िक करें। आप वोडा-आइडिया की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको सबसे पहले अपने शहर का पिन कोड डालना होगा। इससे पता चलेगा कि फ्री VIP नंबर आपके इलाके में उपलब्‍ध है या नहीं। हमने दिल्‍ली के इलाके का पिन कोड डाला जहां डिलिवरी उपलब्‍ध थी।
  • फ‍िर नीचे दिए गए ऑप्‍शन- ‘सिलेक्‍ट VIP फैंसी नंबर’ पर जाएं।
  • शुरुआती तीन डिजिट टाइप करें कि आपको कौन से अंकों से शुरू होने वाला फैंसी नंबर चाहिए।
  • हमने 999 टाइप करा, जिसके बाद हमारे सामने दर्जनों फ्री फैंसी VIP नंबर आ गए।
  • आपको जो नंबर पसंद आए उसे अपने एड्रेस पर मंगवा सकते हैं।
  • अड्रेस सिलेक्‍ट करते समय आपको प्‍लान भी चुनना होगा। कंपनी पोस्‍टपेड कनेक्‍शन पर यह सुविधा दे रही है।
  • प्रीमियम कैटिगरी में करनी होगी जेब ढीली
  • अगर आपको फ्री में उपलब्‍ध VIP नंबर पसंद नहीं आते, तो प्रीमियम का ऑप्‍शन चुन सकते हैं। उसके लिए आपको नंबर के आधार पर कीमत चुकानी होगी। हमने जब चेक किया तो कई नंबर 11 हजार रुपये तक में बिक रहे थे। प्रीमियम सुविधा के साथ कंपनी उन लोगों को सर्विस पहुंचाना चाहती है, जो पैसे तो खर्च कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन ही सिम लेना चाहते हैं। ध्‍यान रहे कि सिर्फ पोस्‍टपेड कनेक्‍शन के लिए फ्री वीआईपी नंबर ऑनलाइन लिया जा सकता है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए यह सुविधा उपलब्‍ध नहीं है।
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button