जरा हट के

रील बनाने के लिए युवकों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल होते ही पहुंच गए जेल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रील बनाने के लिए तीन युवाओं ने चंदसार रेलवे लाइन पर एक बाइक के टायर को पेट्रोल से आग लगाकर खतरनाक स्टंट किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया और रेलवे पुलिस भी इस मामले पर तुरंत सक्रिय हो गई।

Viral News: लोगों के सिर रील बनाने का नशा चढ़ा हुआ है। इसके लिए लोग अपनी जान भी खतरे में डाल रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे लोगों के भी जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसके वायरल होने के बाद पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। तीन लड़कों ने रेलवे ट्रैक पर ऐसी हरकत की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रील बनाने के लिए तीन युवाओं ने चंदसार रेलवे लाइन पर एक बाइक के टायर को पेट्रोल से आग लगाकर खतरनाक स्टंट किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया और रेलवे पुलिस भी इस मामले पर तुरंत सक्रिय हो गई। आईपीएफ ने हापुड़ थाने में रेलवे एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

रील बनाने के लिए लड़कों ने सबसे पहले एक बाइक को रेलवे ट्रैक में फंसा दिया और फिर उस पर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उन्होंने टायर पर आग लगा दी और बाइक से एक्सीलेटर देने लगें। इससे पीछे का पहिया घूमने लगा और 14 सेकेंड की रील बन गई, लेकिन इस वीडियो को रेलवे मुख्यालय मुरादाबाद की तरफ से हापुड़ रेलवे पुलिस फोर्स को भेजा गया।

इसके बाद हापुड़ रेलवे पुलिस फोर्स ने तुरंत कार्रवाई की। मुरादाबाद में स्थित रेलवे मुख्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि हापुड़ के चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन लड़कों ने एक बाइक के पिछले टायर पर पैट्रोल से आग लगाकर उससे न सिर्फ खतरनाक स्टंट किए हैं, बल्कि रेलवे की पटरियों को भी डैमेज करने की कोशिश की है।

इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे तीनों लड़कों को खोजना शुरू कर दिया और बाइक नंबर के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। आरपीएफ ने इनके खिलाफ हापुड़ आरपीएफ थाने में रेलवे एक्ट की धारा 385/25, 153 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें जेल भेज दिया है।

एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ये मनबढ़ रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे है, बाइक के टायर में इन्होंने पेट्रोल डाल आग लगा दी। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button