गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करें उनके ये 7 प्रिय फूल, धन धान्य की नहीं होगी कमी

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पुराणों में बताया गया है कि पूजा में फूल पत्तों का विशेष महत्व है। दरअसल, पुराण और शास्त्रों के अनुसार, बिना फूल अर्पित करें पूजा निष्फल मानी जाती है। ऐसे में अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के 8 प्रिय फलों में से कोई भी एक अर्पित करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा मिल सकती है। आइए जानते हैं गुरुवार को भगवान विष्णु को कौन से 8 फूल अर्पित करने चाहिए।
भगवान विष्णु के प्रिय फूल
गुरुवार के दिन अगर आप भगवान विष्णु को कदम का फूल अर्पित करते हैं तो व्यक्ति को मृत्यु को बाद यमलोक के कष्टों से मुक्ति मिलती है। यमराज की यातनाएं नहीं सहन करनी पड़ती हैं। साथ ही भगवान विष्णु की भी व्यक्ति पर विशेष कृपा बनी रहती हैं। यह आपको कम से कम 7 या 5 गुरुवार जरुर चढ़ाना चाहिए। हालांकि, आप चाहें तो हर गुरुवार इसे नियमित चढ़ा सकते हैं।
भगवान विष्णु को अर्पित करें गुलाब का फूल
भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन लाल गुलाब का फूल भी अर्पित करना चाहिए। गुलाब का फूल भगवान विष्णु के साथ साथ मां लक्ष्मी को भी प्रिय है। अगर किसी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है या कारोबार या नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको कम से कम 11 गुरुवार भगवान विष्णु को गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए।
विष्णु को अर्पित करें कनेर और गेंदे के फूल
भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग के फूलों का विशेष महत्व है। साथ ही भगवान विष्णु को कनेर और गेंदे के फूल अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु को अर्पित करें चंपा और कमल का फूल
कमल का फूल भगवान विष्णु के साथ साथ मां लक्ष्मी को भी प्रिय है मान्यता है कि इस फूल को अर्पित करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को जीवन में सुख समृद्धि आती है। विशेष रूप से यदि कोई पीले रंग या केसरिया रंग का चंपा और कमल फूल अर्पित करता है तो वह जीवन मृत्यु के चक्र से छूट जाता है।
भगवान विष्णु को अर्पित करें पारिजात का फूल
गुरुवार के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु को पारिजात जिसे हरसिंगार का फूल अर्पित करना चाहिए। इस फूल को आप चाहें तो अर्पित कर सकते हैं वरना कम से कम 21 दिन आपको जरूर पारिजात का फूल भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु को पारिजात का फूल अर्पित करने से व्यक्ति को धन धान्य की कमी नहीं रहती है। साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।



