राष्ट्रीय

विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे सात MLA, इस कारण हुए नाराज़, दूरी बनाई

रांची

झारखंड में फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम हाउस में मंगलवार रात 7.45 बजे गठबंधन के विधायकों की बैठक फिर शुरू हो गई है। इस बीच बड़ी बात सामने आई है कि जेएमएम के सात विधायक बैठक में नहीं पहुंचे हैं। इनमें हेमंत सोरेने के भाई बसंत सोरेन और भाभी सीता सोरेन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये विधायक सीएम पद के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी के प्रस्ताव से नाराज हैं। सीएम हेमंत सोरेन बैठक में हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सीएम पद के लिए प्रस्ताव रखने वाले हैं। जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 30 जनवरी की दोपहर रांची पहुंचे। वह सोमवार 29 जनवरी से लापता थे। रांची पहुंचकर उन्होंने सीएम हाउस में सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ दिन में मीटिंग की। पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं।

सीएम हाउस से सामने आई जानकारी के मुताबिक, बैठक में बसंत सोरेन, सीता सोरेन, लॉबिन हेंब्रम, रामदास सोरेन, विकास मुंडा, चमरा लिंडा और रवींद्रनाथ महतो नहीं पहुंचे। विधायकों के नहीं आने की वजह पता नहीं चल पाया है। सीता सोरेन और बसंत सोरेन को लेकर चर्चा है कि सीएम हेमंत सोरेन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कल्पना सोरेन का नाम पेश किया जाएगा। इसी वजह से ये विधायक नाराज हैं। वहीं विधायक दल की बैठक में बन्ना गुप्ता, बेबी देवी, जोबा मांझी और नमन विक्सल कोंगाडी, सुखराम उरांव, सत्यानंद भोक्ता, दशरथ गगराई और जोसेफ पी गैलेस्टीन शामिल थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button