खेल

साउथ अफ्रीका की आईसीसी ट्रॉफी का सूखा होगा खत्म! गजब का संयोग बन रहा, आरसीबी से कनेक्शन

नई दिल्ली: 2025 का साल खेल की दुनिया के लिए अलग रहा है। इस साल कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल रही हैं जो कभी नहीं हुई या कई सालों से नहीं हो पाई थीं। 2025 को चमत्कार का साल भी कहा जा रहा है। इसकी वजह है- ऐसी टीमों का ट्रॉफी जीतना जिनका हाथ लंबे समय से खाली था। कुछ तो ऐसी टीमों को जीत मिली है, जिन्हें इस साल से पहले तक कुछ नहीं मिला था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2008 से आईपीएल खेल रही है। 18वें सीजन में जाकर टीम को पहला खिताब मिला।

अगर आरसीबी के 17 साल कम लग रहे हैं तो इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैसेल को देख लीजिए। 119 साल के इतिहास में पैलेस ने अपनी पहली मेजर ट्रॉफी इसी साल जीती। एफए कप के फाइनल में पैलेस ने मैनचेस्टर सिटी को हराया। इटली की बोलोग्ना एफसी ने 51 साल बाद ट्रॉफी जीती। पीएसजी ने इतिहास में पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता।

इन टीमों का भी सूखा खत्म हुआ
न्यूकैसल यूनाइटेड- 70 साल बाद ट्रॉफी
वीएफबी स्टटगार्ट- 18 साल बाद ट्रॉफी
होबार्ट हरिकेन्स- पहली ट्रॉफी
टोटेनहम हॉटस्पर– 17 साल बाद ट्रॉफी
रॉयल यूनियन सेंट गिलोइस- 90 साल बाद लीग टाइटल
गो अहेड ईगल्स- 93 साल बाद ट्रॉफी

साउथ अफ्रीका का सूखा खत्म होगा?

अब आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम उतरने के लिए तैयार है। 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। साउथ अफ्रीका क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीमों में एक है। इसके बाद भी अभी तक उसके नाम सिर्फ एक आईसीसी ट्रॉफी है। टीम ने 1998 चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उसके बाद अधिकतर आईसीसी टूर्नामेंट में टीम नॉकआउट में जाकर हार जाती है। इसलिए उसे चोकर्स का टैग मिला है। पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में जीत के बिल्कुल करीब आकर उसे हार मिली। लेकिन चमत्कार के इस में संभव है कि साउथ अफ्रीका भी 27 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button