ज्योतिषी

रंग बदल सकता है भाग्य, अपने शुभांक से जानिए कौन-सा रंग आपके लिए शुभ है

शुभांक निकालने के लिए जन्म तारीख जानना काफी है, महीना और साल जोड़ने की आवश्यकता नहीं है। उदाहरण के तौर पर मान लें कि भवन निर्माण कराने वाले की जन्म तारीख 1 से 9 के अंदर कोई तारीख हो तो, वही तारीख ही शुभांक मानी जाएगी। लेकिन 10 तारीख से लेकर 31 तारीख के मध्य में किसी का जन्म हुआ है, तो उस जन्म तारीख की दोनों संख्या को जोड़ने पर जो एक संख्या प्राप्त होगी, वही शुभांक होगा।

जैसे किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9 तारीख को हुआ तो 9 की संख्या को ही उसका शुभांक माना जाएगा, लेकिन यदि किसी की जन्म तारीख किसी भी महीने की 25 तारीख है तो 2 और 5 को जोड़ने पर 7 की संख्या को ही शुभांक माना जाएगा। इसी प्रकार जन्म तारीख किसी भी माह की 19 तारीख होने पर 1 और 9 संख्या को जोड़ने पर 10 की संख्या प्राप्त होगी, उसके बाद 1 और 0 संख्या को जोड़ने पर 1 की संख्या प्राप्त होगी, जो उस व्यक्ति का शुभांक होगा। इसी विधि द्वारा आप भी अपना शुभांक निकालकर घर-कार्यालय की रंगाई-पुताई हेतु शुभ रंगों का चयन कर सकते हैं।

शुभांक 1 – शुभांक 1 के लिए लाल, गुलाबी, हल्का जामुनी, केसरिया और पीला।
शुभांक 2 – शुभांक 2 के लिए नीले रंग की सभी छटाएं, गुलाबी और सफेद।
शुभांक 3 – शुभांक 3 के लिए हल्का पीला, मिश्रित हरा रंग, सफेद और भूरा रंग।

शुभांक 4 – शुभांक 4 के लिए सफेद, पीला, मिश्रित सफेद, गेरूआ, केसरिया, हरा, हल्का नीला प्रयोग में लाना चाहिए। इस शुभांक के लिए यह ध्यान रखें कि पुताई करवाते समय गहरा जामुनीया और लाल रंग प्रयोग न करें।
शुभांक 5 – शुभांक 5 के लिए सफेद, श्यामवर्ण आसमानी, हल्का भूरा, गुलाबी, हल्का हरा और नारंगी।
शुभांक 6 – शुभांक 6 के लिए भूरा हल्का पीला, सफेद, हरा और नीला।

शुभांक 7 – शुभांक 7 के लिए नील रंग की सभी शेड, गुलाबी और सफेद रंग का प्रयोग घर-कार्यालय की रंगाई-पुताई में करें।
शुभांक 8 – शुभांक 8 के लिए लाल, गुलाबी, हल्का जामुनीया, चॉकलेट, नारंगी, श्याम, पीला, और गेरूआ।
शुभांक 9 – शुभांक 9 के लिए लाल, गेरूआ और पीला रंग का प्रयोग करें।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button