35 साल बाद जमीन पर उतरी दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट, दरवाजा खुलते ही मिले सिर्फ कंकाल

14 सितंबर 1954 को सैंटियागो एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने पश्चिम जर्मनी के आचेन शहर से उड़ान भरी। इसका गंतव्य था ब्राजील का पोर्टो एलेग्रे। फ्लाइट को 18 घंटे में पहुंचना था। लेकिन जब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर था, तब यह अचानक रडार से गायब हो गया।
टाइम ट्रैवल यानी समय में आगे या पीछे जाना। ये एक ऐसा विचार है जो लोगों को सालों से हैरान करता आ रहा है। आज भी ये तय नहीं हो पाया है कि क्या इंसान सच में समय में सफर कर सकता है या नहीं। लेकिन इस बारे में कई रहस्यमयी कहानियां सामने आई हैं। ऐसी ही एक कहानी है सेंटियागो फ्लाइट 513 की, जो बहुत चौंकाने वाली है। कहा जाता है कि यह विमान 1954 में उड़ान भरने के बाद अचानक गायब हो गया और फिर 1989 में अचानक वापस दिखा। यह खबर सबसे पहले 1989 में “वीकली वर्ल्ड न्यूज” नाम के एक अखबार में छपी थी।
क्या हुआ था उस दिन?
14 सितंबर 1954 को सैंटियागो एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने पश्चिम जर्मनी के आचेन शहर से उड़ान भरी। इसका गंतव्य था ब्राजील का पोर्टो एलेग्रे। फ्लाइट को 18 घंटे में पहुंचना था। लेकिन जब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर था, तब यह अचानक रडार से गायब हो गया। कई दिनों तक तलाश की गई, लेकिन विमान का कोई सुराग नहीं मिला न मलबा, न कोई यात्री। आखिर में इसे लापता मान लिया गया और मामला बंद कर दिया गया।
35 साल बाद हुआ चौंकाने वाला चमत्कार
12 अक्टूबर 1989 को, ब्राजील के पोर्टो एलेग्रे एयरपोर्ट पर एक पुराना विमान आसमान में देखा गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उस विमान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बावजूद, विमान बिना किसी मदद के खुद लैंड कर गया। जब सुरक्षाकर्मी विमान के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। हर सीट पर कंकाल यानी कि हड्डियां बैठे थे, जो सीट बेल्ट से बंधे हुए थे। सबसे हैरानी की बात ये थी कि पायलट का कंकाल कॉकपिट में अपनी सीट पर बैठा था, जैसे वो अब भी विमान उड़ा रहा हो।
क्या ये टाइम ट्रैवल था?
लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या यह विमान सच में समय में सफर करके 35 साल बाद लौटा? या फिर ये कोई और रहस्यमयी घटना थी? हालांकि, अब तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। कई वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इसे सिर्फ अफवाह या मनगढ़ंत कहानी मानते हैं। लेकिन आज भी इस कहानी पर कई लोग यकीन करते हैं और यह रहस्य बना हुआ है। सेंटियागो फ्लाइट 513 की कहानी एक ऐसा रहस्य है, जो टाइम ट्रैवल के विचार को फिर से सोचने पर मजबूर करता है। ये कहानी आज भी लोगों के दिलो-दिमाग में घूमती रहती है और हमें याद दिलाती है कि दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जो हम आज भी पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं।



