तकनीकी

ट्रंप दरकिनार? ऐपल ने आईफोन और मैकबुक से जुड़ा यह काम टाटा के हाथों में सौंपा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के उस बयान ने भारत को चिंता में डाल दिया था, जिसमें वह चाहते थे कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन्‍स को ऐपल यूएस में ही बनाए। ट्रंप यह संकेत भी देना चाहते थे कि वह ऐपल को भारत में अपना कामकाज बढ़ाते हुए नहीं देखना चाहते। ऐसा लगता है क‍ि ट्रंप की बातों को दरकिनार कर दिया है ऐपल ने। उसने भारत की भरोसेमंद कंपनी टाटा समूह को आईफोन और मैकबुक की रिपेयरिंग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। रॉयटर्स ने सोर्सेज के हवाले से यह जानकारी दी है। यह दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप का आगे बढ़ना है। ऐसा पहली बार हुआ है जब टेक दिग्‍गज ने सर्विस सॉल्‍यूशंस के लिए टाटा से हाथ मिलाया है।

कर्नाटक में रिपेयर होंगे आईफोन और मैकबुक्‍स

रिपोर्ट के अनुसार, टाटा की कर्नाटक में जो आईफोन असेंबलिंग यूनिट है, वहां ऑफ्टर सेल्‍स रिपेयर‍िंग का काम किया जाएगा। कहा जाता है कि इस पार्टनरशिप के बाद भारत में डिवाइसेज की रिपेयरिंग का मार्केट बढ़ सकता है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि सिर्फ भारत से जुड़े आईफोन्‍स या मैकबुक्‍स को वहां रिपेयर किया जाएगा या फ‍िर उसमें आसपास के देशों के ऐपल प्रोडक्‍ट्स भी शामिल होंगे। ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि भारत में आईफोन्‍स की बिक्री लगातार बढ़ रही है। ऐसे में टाटा जैसी भरोसेमंद कंपनी को चुनना ऐपल के लिए फायदेमंंद रहने वाला है।

टाटा का साथ, बढ़ेगा ऐपल पर भरोसा?

रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक यह काम ताइवान की विस्‍ट्रॉन की इंडियन यूनिट के पास था, लेकिन अब टाटा यह करेगी। बताया जाता है कि देशभर में ऐपल के ऑफ‍िशियल सर्विस सेंटर्स में जरूरी रिपेयरिंग कर दी जाती है, लेकिन जिन गैजेट्स में ज्‍यादा दिक्‍कत होती है, उन्‍हें रिपेयर‍िंग के लिए अब टाटा की फैसिल‍िटी में भेजा जाएगा। यह कदम इसलिए भी अहम है क्‍योंकि ऐपल अपनी मैन्‍युफैक्‍चरिंग को चीन से श‍िफ्ट करके भारत लाना चाहती है। वह आईफोन्‍स का बड़े पैमाने पर यहां प्रोडक्‍शन करने की तैयारी कर चुकी है। ऐसे में टाटा जैसी कंपनी के साथ उसकी यह तैयारी कामयाब साबित हो सकती है।

3 फैक्‍ट्र‍ियों में आईफोन बनाती है टाटा

टाटा पहले से ही देश में आईफोन्‍स की असेंबलिंग कर रही है। अब उसके पास रिपेयरिंग सर्विस भी आ जाएगी। देश में टाटा की तीन फैक्‍ट्र‍ियों में आईफोन असेंबल किए जाते हैं। यहां बने आईफोन्‍स को भारत के अलावा ग्‍लोबल मार्केट्स में भी सप्‍लाई किया जाता है। आंकड़े बताते हैं कि देश में पिछले साल 1 करोड़ से ज्‍यादा आईफोन्‍स बेचे गए। देश में ऐपल की हिस्‍सेदारी एक साल में 1 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी हो गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button