खेल

मुश्किल में फंसी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में दर्ज FIR में फ्रेंचाइजी का नाम

नई दिल्ली: आईपीएल में पहली चैंपियन बनने वाली आरसीबी के सम्मान समारोह के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस दुखद घटना में 11 लोगों की जान चली गई। अब इस मामले पर बेंगलुरु पुलिस ने इस FIR दर्ज की है। इस FIR में RCB फ्रेंचाइजी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) प्रशासनिक समिति को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इन सभी पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी इस मामले पर सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

इस घटना के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और आरसीबी ने एक संयुक्त बयान जारी कर मृतकों के लिए दुख जाहिर किया। KSCA ने बुधवार को मृतकों के लिए 5 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया जबकि आरसीबी की तरफ मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया गया है। साथ ही, घायलों के लिए भी एक राहत कोष बनाया गया है।

आरसीबी ने इस पूरे मामले पर क्या कहा
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई इस दुखद घटना पर आरसीबी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘बेंगलुरु में कल हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आरसीबी परिवार को बहुत दुख और पीड़ा हुई है। सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के रूप में आरसीबी ने मृतकों के 11 परिवारों में से प्रत्येक को ₹10 लाख की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा, इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की मदद के लिए आरसीबी केयर नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है।’

बता दें कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरकार और पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए और भीड़ में सावधानी बरतनी चाहिए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button