जरा हट के

इस रहस्यमयी आइलैंड पर महिलाओं के जाने पर है रोक, पुरुषों के लिए भी बने हैं कड़े नियम

Okinoshima Island: दुनिया में कई ऐसे स्थान हैं, जो अलग-अलग वजह से मशहूर हैं।जापान में भी एक ऐसी ही जगह है, जिसे ओकिनोशिमा आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना प्रतिबंधित है। यहां तक कि इस आइलैंड पर जाने के लिए पुरुषों के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं। 

ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। यह 700 वर्ग मीटर में फैला है। इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था। 

इस आइलैंड को धार्मिक रूप से काफी पवित्र माना जाता है। पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस आइलैंड पर मान्य हैं, जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है। 

कहा जाता है कि इस आइलैंड पर जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। यहां नियम इतने कड़े हैं कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं।  

जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ न लाएं। यहां तक कि उन्हें यह भी हिदायत दी जाती है कि अपनी यात्रा के बारे में किसी से भी न बताएं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहां से लौटने वाले लोग अपने साथ घास तक भी नहीं ला सकते। 

दरअसल, इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है, जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। वहीं, 17वीं शताब्दी में यहां जहाजों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button