महाराष्ट्र

 कौन होगा जे पी नड्डा का उत्तराधिकारी? बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

नागपुर: बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कब मिलेगा? यह सवाल काफी समय से बना हुआ है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में लगे दौरे खत्म होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगा। संघ और बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि 30 जून से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा। जून महीने में ही नौ तारीख को पीएम मोदी तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करेंगे। पीएम मोदी ने नौ जून को शपथ ग्रहण की थी। बतौर प्रधानमंत्री वह 11 साल पूरे कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने शपथ 26 मई को ली थी।

कब होना नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान?
राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान में हो रही देरी के पीछे यह दावा किया गया था कि संघ से सहमति नहीं बन पा रही है, हालांकि संघ के करीबियों इस दावे को नकार रहे हैं। बीजेपी के नए अध्यक्ष को आरएसएस की विचारधारा और बीजेपी की राजनीतिक रणनीति के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी। ऐसे में ऐसे चेहरे को ही कमान मिलेगी जो न सिर्फ ऊर्जावान हो बल्कि देशभर के संगठन को और मजबूत प्रदान कर सके।बीजेपी के अब तक के इतिहास में कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान की स्थिति नहीं आई है। हर बार निर्विरोध ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। इस बार भी यह परंपरा कायम रहने की पूरी उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान जून के मध्य में भी हो सकता है। 30 जून को आखिरी डेडलाइन माना जा रहा है।

दाे नाम ही हैं सबसे आगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान में देरी से अब तक करीब 20 नामों पर चर्चा हो चुकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेतृत्व ने उपयुक्त कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। जून महीने में पार्टी नेतृत्व नए नेता को कमान सौंप देगा, क्योंकि अब समय नहीं बचा है। पार्टी के इसके बाद बिहार चुनावों के जुटना होगा। बीजेपी ने जेपी नड्डा को 2020 में संगठन की कमान सौंपी थी। 2023 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद उनका कार्यकाल लोकसभा चुनावों तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद भी उनका कार्यकाल आगे बढ़ गया था। ऐसे में जब अब मोदी 3.0 सरकार की पहली सालगिरह अगले महीने हैं तो यह तय माना जा रहा है कि पीएम मोदी का 3 जून के बाद कोई बड़ा दौरा नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति और मंत्रिमंडल में फेरबदल के काम आगे बढ़ सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में बीजेपी के अंदर धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम आगे माने जा रहे हैं। दोनों ही ओबीसी से आते हैं।

दिग्गजों पर दांव है मुश्किल
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के नामों की चर्चा है। एक सूत्र ने कहा कि राजनाथ सिंह और गडकरी दोनों ही 10 सााल पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में न्यू बीजेपी के ओल्ड थॉट मुश्किल है। शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्री के तौर पर अच्छा काम किया है। ऐसे में उन्हें संगठन में लाए जाने की उम्मीद बेहद कम है। शिवराज सिंह चौहान लंबे दो दशक से सरकार में हैं। ऐसे में उनका संगठन का अनुभव काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में पार्टी के द्वारा अंडर 60 वाले किसी ओबीसी नेता के नाम पर मुहर लागने की उम्मीद की जा रही है। इन दिग्गजों के अलावा अन्य जो नाम हैं। उनमें मनोहर लाल, बीएल संतोष, प्रहलाद जोशी, जी किशन रेड्‌डी, के अन्नामलाई के नाम भी शामिल हैं। महाराष्ट्र से विनोद तावड़े का नाम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावितों में शामिल है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button