स्वास्थ्य

फिर डराने लगा कोरोना: महाराष्ट्र और यूपी में बढ़े नए केस, देश में अब तक 11 लोगों की मौत

डेस्क: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 1047 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

महाराष्ट्र में स्थिति

महाराष्ट्र में 66 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें से 31 मामले सिर्फ मुंबई शहर से हैं। पूरे राज्य में 325 एक्टिव केस हो चुके हैं। मुंबई के जे. जे. हॉस्पिटल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

उत्तर प्रदेश में हालात

यूपी में 26 मई तक 15 एक्टिव केस थे, अब इसमें 10 नए केस जुड़ गए हैं। गाजियाबाद में कोरोना के मामले बढ़कर 14 हो गए हैं। इनमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। गाजियाबाद में एक 4 महीने का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और ज़रूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में भी कोरोना की वापसी

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में 7 नए कोरोना केस सामने आए हैं। जोधपुर में एक नवजात बच्चा भी कोविड पॉजिटिव मिला है।

अब तक कोरोना से मौतें

पूरे देश में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। राज्यों को तैयार रहने और हेल्थ सिस्टम को एक्टिव मोड में रखने के निर्देश मिले हैं।

कोरोना के मामलों में यह बढ़ोतरी भले अभी सीमित हो, लेकिन इससे जुड़ी सतर्कता और बचाव के उपाय बेहद ज़रूरी हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी में बदल सकती है, इसलिए मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों को फिर से अपनाना समय की मांग है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button