जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा, तो लाल किताब के इन 4 विशेष उपायों से आएगा सकारात्मक बदलाव

जीवन में कभी-कभी ऐसा होता है कि दिन बहुत ही बोझिल होते जाते हैं और कुछ भी अच्छा नहीं चलता। करियर में समस्याएं खड़ी होने लग जाती हैं। निजी जीवन में परिवार के सहयोग में कमी आती है, तो कभी जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां होने लग जाती हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि हम अपने जीवन में सब कुछ ठीक कैसे करें। लाल किताब के अनुसार कुछ ऐसे विशेष उपाय हैं, जिन्हें आजमाने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। आइए, जानते हैं लाल किताब में बताए गए विशेष उपाय।
हनुमान जी की आराधना से बनने लग जाएंगे बिगड़े काम
हर दिन सुबह हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दें। इसके बाद घर में सुंदरकांड का पाठ करवाएं। ये दोनों काम होने के बाद, लगभग 43 दिनों तक किसी मंगलवार या शनिवार को एक ही जगह पर बैठकर 300 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद प्रसाद बांटें और किसी एक बच्चे को खाना खिलाएं।
नारियल के उपाय से घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा
मंगलवार या शनिवार को यह उपाय करें। एक पानीदार नारियल लें। इसे अपने सिर के ऊपर से 21 बार घुमाएं। फिर इसे घर से बाहर ले जाकर जला दें। इससे आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे और नारियल के धुएं से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
शनिदेव को शांत रखें
शनि देव को शांत करने के लिए कुछ खास काम करने से बचना चाहिए। जैसे, दूसरों की पत्नी पर बुरी नजर रखना, शराब पीना, ब्याज पर पैसे देना और किसी को भी तकलीफ देने से शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। घर की महिलाओं की इज्जत करें। गंदे रहना, गुस्सा करना और मन में किसी के लिए गलत बातें सोचना भी शनि देव को नाराज कर सकता है।
हर शनिवार पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
हर शनिवार की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है।


