तकनीकी

Realme GT 7 रिव्यू: फ्लैगशिप किलर के दावों में कितना दम? डिटेल में जानें कैसा रहा मेरा एक्सपीरियंस

अक्सर देखा गया है कि एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कस्टमाइजेशन के ऑप्शन तो भरपूर होते हैं, लेकिन उन्हें अच्छे से ऑप्टिमाइज नहीं किया जाता। क्या Realme GT 7, एंड्रॉयड स्मार्टफोन की दुनिया में चलती आ रही इस परंपरा से कुछ अलग कर पाएगा? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए मैंने कुछ हफ्ते पहले अपने प्राइमरी मोबाइल सिम को Realme GT 7 की रिव्यू यूनिट में डाला। Realme GT 7 कितना अच्छा होगा? इस सवाल का जवाब मुझे उसी वक्त मिलने लगा था जब मैंने इसे पहली बार बूट किया। फोन ने स्टार्ट होते ही एक स्ट्रांग और जबरदस्त हैप्टिक फीडबैक दिया, जिसने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को लेकर मेरे मन में उठने वाले कई सवालों को हल करना शुरू कर दिया। आगे मैं डिटेल में Realme GT 7 को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस शेयर करूंगा। रिव्यू के आखिर तक उम्मीद है कि आप जान पाएंगे यह फोन किनके लिए है और किन्हें इसे खरीदना चाहिए।

अनबॉक्सिंग और इनहैंड फील

Realme के सभी फोन्स की तरह Realme GT 7 भी एक कम्पलीट अनबॉक्सिंग एक्सपीरियंस देता है। यह उन कुछ स्मार्टफोन्स में से एक है जिसे खरीदने के बाद आपको कवर या स्क्रीन गार्ड लगवाने की चिंता फौरन नहीं करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि फोन के बॉक्स में आपको केबल, 120W का फास्ट चार्जर और कवर मिल जाएगा। फोन का कवर काफी अच्छी क्वालिटी का है और इसमें साधारण ट्रांसपैरेंट कवर की जगह ब्लैक कलर का स्मूथ पैटर्न के साथ आने वाला कवर मिलता है। यह एक टीपीयू कवर ही है लेकिन इसकी क्वालिटी बेहतर है और फोन पर यह जंचता है। फोन का इनहैंड फील काफी प्रीमियम है। Realme GT 7 सिखाता है कि कैसे बिना मैटल बॉडी और ग्लास बैक के भी फोन प्रीमियम फील दे सकता है। बैक साइड से फोन सॉफ्ट टच फील के साथ आता है और काफी स्‍मूद फील होता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

Realme अपने GT 7 के डिजाइन को IceSense Design कह रहा है। दरअसल इसमें फोन के बैक कवर के पीछे Graphene की एक लेयर इस्तेमाल की गई है। यह लेयर फोन में गर्म होने वाले हिस्सों को भी कवर करती है। इस वजह से इसकी थर्मल कंडक्टिविटी अच्छी है। फोन का डिजाइन काफी ट्रेंडी है। हमारे पास फोन का IceSense Blue कलर आया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के आस-पास और पावर बटन को रेड कलर दिया गया है। यह कलर कॉम्बिनेशन देखने में काफी यूनीक लगता है।

GT 7 में 6.78 इंच की Amoled डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस फोन को मैंने हमेशा 120Hz पर ही इस्तेमाल किया और यह कभी भी लैगी या हैंग होता हुआ महसूस नहीं हुआ। दिल्ली की तेज धूप में भी इसका डिस्प्ले साफ-साफ चमकता है। इसमें HDR 10+ और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले बैजल बहुत ही कम हैं और यह ऑल स्क्रीन डिस्प्ले को इस्तेमाल करने जैसा लगता है। अगर आप फोन पर वीडियो या वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आपको इस डिस्प्ले पर कंटेंट देखने में मजा आएगा। कंटेंट की बात कर ही रहे हैं, तो बता दें कि फोन के स्पीकर्स को अच्छे से ट्यून किया गया है। यह भले लाउड न हों लेकिन एक अच्छा म्यूजिक एक्सपीरियंस देते हैं। फोन के हैप्टिक फीडबैक कमाल के हैं। ऐसे हैप्टिक फीडबैक की कमी मुझे मेरे प्राइमरी डिवाइस Samsung S25 Ultra में भी खलती है। क्रिस्प हैप्टिक फीडबैक्स की वजह से फोन को इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतरीन हो जाता है। इसकी वजह से टाइपिंग से लेकर फोन के UI के साथ हर एक इंटरेक्शन मजेदार रहा।

Realme GT 7 परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और AI

Realme GT 7 में Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है। यह देश का पहला फोन है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह एक पावरफुल चिपसेट है और इसे आप Snapdragon 8 Gen 3 के बराबर मान सकते हैं। इसमें मल्टीटास्किंग और गेमिंग का स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Arm Immortalis-G720 GPU दिया गया है। यह RayTracing के साथ आता है। इसकी वजह से गेम्स और वीडियो में रियलिस्टिक लाइटिंग और शेडो देखने को मिल जाती है। परफॉर्मेंस के लिहाज से आप इस च‍ि‍पसेट को टॉप 3 प्रोसेसरों में गि‍न सकते हैं।

Realme GT 7 का सॉफ्टवेयर इसका मजबूत पहलू है। जो भी एक फीचर रिच स्मार्टफोन चाहता है उसे यह काफी पसंद आएगा। इसमें आपको ढेरों कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन में परफॉर्मेंस बूस्ट करने वीडियो और गेम्स की क्वालिटी को बेटर बनाने वाले मोड्स हैं। इनके इस्तेमाल से वाकई फर्क पड़ता है। जीटी7 की गिनती उन कुछ स्मार्टफोन्स में की जा सकती है जो फीचर्स तो देते ही हैं, साथ ही ऑप्टिमाइजेशन का भी ध्यान रखते हैं। इसमें आपको एंड्रॉयड 15 पर चलने वाला realme ui 6.0 दिया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button