उत्तरप्रदेश

कंटेनर में पीछे से घुसी XUV कार, भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Accident News: यूपी के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर खड़े कांटेनर से पीछे से XUV कार घुस गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। 

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो युवक और तीन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला देवरिया की रहने वाली थी, जबकि एक युवक बिहार से था। तीसरे युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। कार में सवार गाजियाबाद की संजय नगर निवासी 26 वर्षीय आरुषि उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के समय एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे एक इंस्पेक्टर ने तुरंत मदद की। उन्होंने आरुषि को अपनी कार से पहले बांगरमऊ के सीएचसी और फिर कन्नौज अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीरता को एक बार फिर सामने लाता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button