छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कैडर के इस IAS को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट सचिवालय में बनाए गए जॉइंट सेक्रेटरी

रायपुर। भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अय्याज फकीरभाई तंबोली (बैच 2009) को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। वर्तमान में वह कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। तंबोली को यह नई जिम्मेदारी पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है, जो 20 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। वह इस पद पर एम.एस. श्रीकर (IAS, कर्नाटक कैडर, 1999) का स्थान लेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button