मध्यप्रदेश

दृश्यम फिल्म देखकर मर्डर की खौफनाक साजिश, दोस्त की बहन से हुआ प्यार, रोका तो मार दी गोली

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर की खुड़ैल पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं डीएसपी उमाकांत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले मृतक के परिजन ने विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद विशाल के मोबाइल से मैसेज आया कि मैं सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहा हूं। लेकिन विशाल से परिजन की फोन पर बात नहीं हो पा रही थी वहीं पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की रोहित नाम के युवक ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नदी किनारे दफना कर ठिकाने लगा दिया है।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा और लाश को गड्ढा खोदकर बरामद किया और आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे ही मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, दरअसल मृतक और रोहित आपस में दोस्त थे।

मृतक विशाल की बहन से रोहित का प्रेम प्रसंग चल रहा था जब इसकी जानकारी उसके भाई को लगी तो रोहित ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के मोबाइल से झूठे मैसेज भेजे थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button