राष्ट्रीय

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को झटका

वल्र्ड बैंक का भारत पर दबाव बनाने से इनकार; कहा, हम सिर्फ मध्यस्थ

नई दिल्ली – भारत के साथ लड़ाई में जहां पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ रही है, वहीं उसे एक और जोरदार झटका लगा है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने जब पाकिस्तान के साथ 1960 में हुआ सिंधु जल समझौता रद्द किया था, तब पाकिस्तानी एक्सपट्र्स कह रहे थे कि भारत एकतरफा तरीके से समझौते को रद्द नहीं कर सकता है और समझौते का मध्यस्थ विश्व बैंक भारत को मजबूर कर सकता है कि वह समझौते को स्थगित करने का अपना फैसला बदल दे। हालांकि अब विश्व बैंक ने पाकिस्तान को झटका देते हुए साफ कह दिया है कि वह भारत को मजबूर नहीं कर सकता कि वह अपना फैसला बदले। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा है कि संस्था की द्विपक्षीय मुद्दे में मध्यस्थ के अलावा कोई भूमिका नहीं है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button