अंतर्राष्ट्रीय

भगवान न करे परमाणु युद्ध हो… भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दिया बड़ा बयान

वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा संघर्ष पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात सीमा पर दोनों तरफ से हमले जारी रहे। पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे पहले से मुस्तैद भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बयान दिया है और दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध के खतरे को लेकर चिंता जताई है। वेंस ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष या फिर परमाणु युद्ध में न बदल जाए।

फॉक्स न्यूज पर एक इंटरव्यू में वेंस ने भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव पर कहा कि अमेरिका इस युद्ध में शामिल नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा ‘हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा शांत होने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, जो मूल रूप से हमारा कोई काम नहीं है और इसका अमेरिका की इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है।’

भारत से हथियार डालने को नहीं कह सकते- वेंस

वेंस कहा, ‘आप जानते हैं, अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता। हम पाकिस्तानियों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते। और इसलिए, हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे।’ अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि ह’मारी आशा और अपेक्षा है कि यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध या, भगवान न करे, परमाणु संघर्ष में न बदल जाए। हम इन चीजों को लेकर चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान के शांत दिमागों का काम यह सुनिश्चित करना है कि यह परमाणु युद्ध न बन जाए और अगर ऐसा होता है, तो यह विनाशकारी होगा, लेकिन अभी हमें नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है।’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button