राष्ट्रीय

‘इंडिया’ को झटका; ममता के बाद ‘आप’ ने भी किया अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान

 नई दिल्ली. लोकसभा चुनावों के सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बने पाने से पश्चिम बंगाल और पंजाब में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जहां पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लडऩे जा रही है। भगवंत मान राज्य में गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म से अकेले ही चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस राज्य में 10-12 सीटें मांग रही थी, तो ममता दो ही सीट देने पर राजी थीं।

उधर, कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने ममता के फैसले पर कहा कि ममता बनर्जी ने कहा था कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं और हम इसके लिए कुछ भी करेंगे। राहुल गांधी भी साफ कर चुके हैं कि ममता बनर्जी गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। उनके बिना गठबंधन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इंडिया बंगाल में मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी से बातचीत चल रही है और इसमें जो बाधाएं हैं उनका समाधान निकल आएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button