बिजली मीटर रीडर और सुपरवाइजर की होने जा रही भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Job In UP Bijali Vibhag Latest News Rojgar Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो नौकरी पाने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं किस विभाग और किस पद पर भर्ती होगी।
रोजगार मेले का होगा आयोजन प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी महराजगंज ईशान प्रकाश ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय महाराजगंज के प्रांगण में 02 मई, शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें फ़्लूएंटग्रिड द्वारा जनपद महराजगंज हेतु बिजली मीटर रीडर और सुपरवाइजर की भर्ती की जानी है।
यह है योग्यता उन्होंने बताया कि शैक्षिक योग्यता आई टी आई अथवा इंटरमीडिएट पास निर्धारित की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, रैन बसेरा न.2, बिस्मिल नगर, महाराजगंज परिसर में उपस्थित हों। इस संबंध में कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार युवाओं को इसके लिए प्रेरित भी कर रही है और तमाम अवसर उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महराजगंज भी इसके लिए प्रयत्नशील हैं। युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए लगातार सरकारी के साथ प्राइवेट कंपनियों से भी वार्तालाप की जाती है जिससे युवाओं को अवसर उपलब्ध हो सके।



