छत्तीसगढ़

बीएड व डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिये अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने Pre B.Ed. और Pre D.El.Ed. प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन की वृद्धि की है। पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिससे कई अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म समय पर भर नहीं सके।

व्यापम सर्बर में तकनीकी खराबी
25 अप्रैल को दोपहर बाद से व्यापम कार्यालय एवं वेबसाइट पर तकनीकी खामी सामने आई, जिसके चलते आवेदन प्रक्रिया बाधित हो गई। इस परिस्थिति में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं कर पाने की शिकायत दर्ज कराई। इन परिस्थितियों को देखते हुए, व्यापम ने अभ्यर्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए आवेदन तिथि को एक दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अब उम्मीदवार 26 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम ने अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति में साझा की है।

अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर
इस निर्णय से उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है जो अंतिम समय में आवेदन करने की योजना बना रहे थे, लेकिन तकनीकी खामी के चलते बाधा आ रही थी। व्यापम ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश:

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2025, समय: शाम 5:00 बजे तक
  • आधिकारिक वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in
  • केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य
  • आवेदन शुल्क और दस्तावेज़ संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button