अन्य खबरें

नवरात्रि में दुर्गाडी किले मेले के चलते 11 से 20 अक्टूबर तक भारी वाहन बैन, रूट डायवर्जन, अडवाइजरी जारी

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम स्थित दुर्गाडी किले में नवरात्रि और दशहरा उत्सव के दौरान लगने वाले मेले को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष नियंत्रण अधिसूचना जारी की है। विशेष नियंत्रण अधिसूचना के तहत 11 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर छह पहिया वाहनों, भारी एवं बहुधुरी वाहनों तथा निजी और सरकारी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारू रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

ठाणे शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसात ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, कल्याण नाका, खोनी निसर्ग ढाबा, नेवाली नाका, श्रीराम चौक, आधारवाड़ी चौक, रंजनोली नाका और सवाद नाका सहित विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।

यहां से रूट डायवर्जन

यातायात पुलिस ने प्रतिबंधित मार्गों के लिए वैकल्पिक रास्ते भी निर्धारित किए हैं। कल्याण नाका से आने वाले वाहनों को मुंब्रा बाईपास, खारेगांव टोल प्लाजा और मुंबई-नासिक राजमार्ग से जाने की सलाह दी गई है। खोनी निसर्ग ढाबा से आने वाले वाहन कल्याण फाटा, बदलापुर-अंबरनाथ मार्ग और कटाई-बदलापुर चौक से आगे जा सकेंगे। नेवाली नाका से आने वाले वाहनों को बदलापुर-अंबरनाथ राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

श्रीराम चौक,रंजनोली नाका की ओर डायवर्जन

इसी तरह श्रीराम चौक से आने वाले भारी वाहन उल्हासनगर, शाहद और अंबरनाथ मार्ग से जाएंगे। आधारवाड़ी चौक से भिवंडी की ओर जाने वाले वाहनों को गांधारी पुल, बापगांव और सोनाले मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है। रंजनोली नाका से आने वाले वाहनों को खारेगांव टोल प्लाजा के रास्ते जाने की सलाह दी गई है, जबकि सवाद नाका से आने वाले वाहन सोनाले मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

यातायात प्रतिबंध पुलिस वाहनों, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों पर लागू नहीं होगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button