ज्योतिषी

Aaj Ka Rashifal 23 April: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल, बुधवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 16:43 बजे तक है। इसके बाद एकादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। इस तिथि पर शुक्ल योग और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आज राहुकाल का समय दोपहर 12:20 से 1:58 बजे तक रहेगा। राहुकाल के समय कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 23 अप्रैल बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन से उपाय राशि अनुसार लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

मन परेशान रहेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

संतान सुख में वृद्धि होगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।

मिथुन राशि

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक उन्नति का अवसर मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जल यात्रा या स्नान के योग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

आय में कमी वह खर्च की अधिक स्थिति हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

बौद्धिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कपड़े या धन उपहार में मिल सकते हैं। किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। यात्रा देशाटन के योग बनेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होग। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

धैर्यशीलता बनाए रखें।अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता या धर्मगुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी जिसकी वजह से धन या प्रॉपर्टी में लाभ होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संतान सुख में वृद्धि होगी। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। लंबी दूरी की आध्यात्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button