छत्तीसगढ़

सावधान! छत्तीसगढ़ में हीट वेव अलर्ट, 44 डिग्री के पार चढ़ा पारा, रायपुर सबसे ज्यादा गर्म

Heat Wave Alert in CG :  छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्म रहा रायपुर, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री रहा। बिलासपुर 43.4°C और दुर्ग 42.6°C पर तपते नजर आए।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश में लू का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। आने वाले चार दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा।

कल के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही:

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |

| रायपुर | 43.7°C | 28.4°C |
| बिलासपुर | 43.4°C | 27°C |
| अंबिकापुर | 40.8°C | 23.6°C |
| जगदलपुर | 37.8°C | 23.1°C |
| दुर्ग | 42.6°C | 23.8°C |
| गौरेला-पेंड्रा | 42.7°C | 26.4°C |

बस्तर संभाग में बदला मौसम
जहां एक ओर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी ने कहर बरपाया है, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग के कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अलर्ट
प्रदेशवासियों से अपील है कि अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, ढीले और हल्के कपड़े पहनें, पानी की मात्रा बढ़ाएं और घर में सुरक्षित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button