रोजगार

सीतामढ़ी में इस दिन लग रहा है रोजगार मेला, 40 पदों पर मिलेगी नौकरी

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेराेजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. यहां 21 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन सीतामढ़ी नगर के शांतिनगर स्थित जिला नियोजनालय में होगा. नियोजनालय कार्यालय परिसर मे निजी कंपनी शिरकत कर रही है, जो अपने मानक के अनुरूप युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे. जॉब कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. 12वीं और इससे अधिक पढ़े-लिखे बेरोजगार इस मेले में शामिल होकर जॉब हासिल कर सकते हैं.

नियोजन पदाधिकारी ने दी जानकारी
इसकी जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने कहा कि शांतिनगर स्थित जिला नियोजनालय के सभा कक्ष में 21 अप्रैल को शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड जॉब कैंप आयोजित करेगी. बताया गया कि जॉब कैंप शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड में सेल्स एग्जिक्यूटिव की 40 रिक्तियों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा. इसमें 12वीं पास और इससे ऊपर के 19 से 40 आयुवर्ग के केवल पुरूष अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे. चयनित अभ्यर्थियों का कार्य क्षेत्र सीतामढ़ी होगा.

ये जरूरी चीजें रखें साथ
यंग प्रोफेशनल अभ्यर्थियों का एनसीएस (www.ncs.gov.in) पोर्टल पर निबंधन आवश्यक होगा. जॉब कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम के 4 बजे तक होगा. इसमें अभ्यर्थियों का मूल प्रमाण पत्रों के साथ इंटरव्यू होगा. बताया कि जॉब कैंप निःशुल्क है. अभ्यर्थियों को बायोडाटा के साथ सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक एकाउंट और जिला नियोजनालय के निबंधन की छाया प्रति लाना है. पदाधिकारी ने बेरोजगार युवाओं को निर्धारित तिथि पर समय पर कैंप में आकर लाभ उठाने की अपील की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button