खेल

IND Vs ENG: शुरुआती दो टेस्ट से विराट बाहर, टीम इंडिया को इससे कितना नुकसान? इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

खेल डेस्क |भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसे इस रैंकिंग पर बने रहने या इससे ऊपर आने के लिए इंग्लैंड को अच्छे अंतर से हराना होगा। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह बताते हुए निजी कारण बताया है।

विराट का इंग्लैंड के खिलाफ ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड बहुत शानदार नहीं है, लेकिन अपने घर में जरूर वह इंग्लिश टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। इंग्लैंड की मौजूदा टीम में शामिल गेंदबाजों में सिर्फ जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिसने कोहली को परेशान किया है।

विराट को एंडरसन सात और स्टोक्स छह बार आउट कर चुके हैं। वहीं, मोईन अली (टेस्ट से संन्यास ले चुके) छह बार, स्टुअर्ट ब्रॉड (क्रिकेट से संन्यास) पांच बार, आदिल रशीद चार बार और क्रिस वोक्स, ग्रीम स्वान और ओली रॉबिन्सन तीन-तीन बार विराट को आउट कर चुके हैं। रॉबिन्सन ने भले ही विराट को तीन बार आउट किया हो, लेकिन ऐसा उन्होंने इंग्लैंड की पिच पर किया था। एंडरसन ने सात में से चार बार विराट को कैच आउट किया और तीन बार विकेट के पीछे कैच कराया है। वहीं, स्टोक्स ने छह में से विराट को एक बार बोल्ड, दो बार कैच आउट, दो बार विकेट के पीछे कैच और एक बार एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button